Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी भारत के जाने-माने और लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। चुनाव हों, संसद की बहस हो या कोई बड़ा राजनीतिक मुद्दा राहुल गांधी अक्सर खबरों में बने रहते हैं। जब कोई नेता इतनी सुर्खियों में रहता है, तो लोग उसकी निजी जिंदगी और खासकर उसकी संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जो हलफनामा भरा, उससे उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में साफ जानकारी मिली है। सरकारी दस्तावेज़ों और रिपोर्टों के अनुसार, राहुल गांधी की कुल संपत्ति ₹20 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि यह अच्छी-खासी रकम है, लेकिन वे भारत के बड़े उद्योगपतियों जैसे बहुत अमीर लोगों की लिस्ट में नहीं आते।
राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। जून 2024 से वे लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता और रायबरेली के सांसद हैं।
2019 से 2024 तक वे केरल के वायनाड से सांसद रहे। 2004 से 2019 तक अमेठी, उत्तर प्रदेश से सांसद रहे। राहुल गांधी दिसंबर 2017 से जुलाई 2019 तक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।
वे भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही राजीव गांधी फाउंडेशन और चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।

Rahul Gandhi की शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स संपति
Rahul Gandhi की संपत्ति, यानी ऐसी संपत्ति जिसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है, लगभग ₹9.24 करोड़ है। Rahul Gandhi इसमें से ज़्यादातर पैसा शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में लगाया गया है। कई बड़ी और मशहूर कंपनियों खासकर IT सेक्टर के शेयर उनके पास हैं। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी अपना पैसा कई तरीकों से निवेश करते हैं और शेयर बाजार में अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, Rahul Gandhi Net Worth के बैंक खातों में भी जमा है, Rahul के पास गोल्ड यानी सोना थोड़ी-बहुत ज्वैलरी भी शामिल है। इन सब चीज़ों को मिलाकर उनकी संपत्ति काफी ज्यादा दिखाई देती है।
Rahul Gandhi प्रॉपर्टी
Rahul Gandhi की, ऐसी संपत्ति जो प्रॉपर्टी में आती है Rahul के पास ऐसी संपति लगभग ₹11.15 करोड़ की है। इसमें दिल्ली के महरौली इलाके में उनकी प्रॉपर्टी शामिल है, राहुल के परिवार की पुरानी संपत्ति का हिस्सा है। इसके अलावा, राहुल के पास गुरुग्राम में भी एक प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत कई रिपोर्टों के अनुसार करीब ₹9 करोड़ मानी जाती है। राहुल की सबसे खास बात यह है कि हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके पास न तो कोई अपना घर है और न ही कोई कार। यह बात और नेताओं से थोड़ी अलग है, क्योंकि ज़्यादातर नेता कम से कम एक-दो गाड़ियाँ अपने पर्सनल कामो के लिए रखते हैं।

Rahul Gandhi लोन
Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी के ऊपर जितना भी कर्ज़ है, उसने साफ-साफ बताया है। उनके हलफनामे के अनुसार, उन पर करीब ₹49.79 लाख का लोन है। यह रकम उनकी कुल संपत्ति के मुकाबले बहुत कम है, इसलिए इससे उनकी संपत्ति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। आम तौर पर कई लोग निवेश या दूसरे कामों के लिए लोन लेते हैं, इसलिए कर्ज़ होना कोई अजीब बात नहीं है।
Rahul Gandhi Net Worth
अगर हम पिछले पाँच सालों में राहुल गांधी की संपत्ति को देखें, तो 2019 में उनकी कुल नेट वर्थ करीब ₹15.88 करोड़ थी। 2024 में यह बढ़कर ₹20 करोड़ से ज़्यादा हो गई। उनकी संपत्ति बढ़ने की वजह है शेयर बाजार में बढ़ोतरी, म्यूचुअल फंड्स की कीमत बढ़ना और उनकी प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू बढ़ना। इन सब बातों से साफ पता चलता है कि राहुल गांधी की संपत्ति समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ रही है। क्योंकि निवेश और प्रॉपर्टी की कीमतें समय के हिसाब से ऊपर-नीचे होती रहती हैं।

एक मज़ेदार बात यह है कि राहुल गांधी के पास नकद पैसे बहुत कम होते हैं। 2024 के हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास सिर्फ ₹55,000 नकद है। इससे पता चलता है कि वे ज़्यादातर पेमेंट ऑनलाइन तरीकों से करते हैं या फिर अपना पैसा निवेश में लगाते हैं। आजकल बहुत से लोग नकद की बजाय बैंक, UPI और दूसरे ऑनलाइन तरीकों को ज्यादा पसंद करते हैं |
अगर राहुल गांधी की टोटल संपत्ति को ध्यान से देखें, तो साफ पता चलता है कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत और बहतर है। वे अच्छी संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन करोड़ों-अरबों की दौलत वाले नेताओं में शामिल नहीं हैं। उनकी ज्यादातर संपत्ति शेयर, म्यूचुअल फंड, जमीन और दूसरी प्रॉपर्टी में लगी हुई है, जिससे पता चलता है कि वह पैसा सही तरीकों से निवेश करते हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति और कर्ज दोनों को साफ-साफ बताया है, जो उनकी असलियत दिखाता है। राजनीति में रहकर इस तरह की जानकारी शेयर करना लोगों के विश्वास को बढ़ाता है। कुल मिलाकर, राहुल गांधी की नेट वर्थ अच्छी खाशी है |
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्त और रिश्तेदारों के पास शेयर करें इसमें जितनी भी जानकारी दी गई है वह सभी न्यूज़ की रिपोर्ट्स के मुताबिक दी गई है |
Read Also:
Shubhankar Mishra Net Worth: यह लड़का यूट्यूब पर न्यूज़ की वीडियो डालकर कमाता है करोड़ों रुपए
Tech Burner Net Worth: यह लड़का YouTube पर Tech Video डालकर कमाता है करोड़ो रुपए
